राजस्थान में हाई स्पीड कार ने रिटायर्ड फौजी को कुचला, 10 मीटर तक घसीटा; हुई मौत
जयपुर (राजस्थान) में शुक्रवार (15 अगस्त) शाम एक हाई स्पीड कार ने सेना के रिटायर्ड कैप्टन को कुचल दिया और करीब 10 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार को एक महिला चला रही थी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बकौल रिपोर्ट्स, रिटायर्ड फौजी साइकिल से स्टेडियम में वॉक करने जा रहे थे।