राजस्थान में हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटने के बाद उसमें लगी भीषण आग, क्रेन भी जली
राजस्थान में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के केमिकल से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। वहीं, टैंकर को सीधा करने के लिए बुलाई गई क्रेन भी आग की चपेट में आकर जल गई और घटना के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग गया। टैंकर में सवार ड्राइवर और उसके साथी ने भागकर जान बचाई।