राजस्थान में हथियारबंद बदमाशों ने लूटा ज्वेलरी शोरूम, मालिक की गोली मारकर की हत्या

भिवाड़ी (राजस्थान) में शुक्रवार शाम को एक ज्वेलरी शोरूम को लूटने पहुंचे हथियारबंद 5 बदमाशों ने शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि फायरिंग में 4 अन्य लोग घायल हो गए। सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश शोरूम स्टाफ से मारपीट करते व बोरे में ज्वेलरी भरते दिखे। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश फरार हो चुके थे।

Load More