राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने मेडिकल ऑफिसर के 1,220 पदों पर निकाली भर्ती
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने मेडिकल ऑफिसर के 1,220 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट old.ruhsraj.org पर 1 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ₹5,000 की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी जबकि एसटी/एससी उम्मीदवार को ₹2,500 फीस देनी होगी।