राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की एसी बसों में 10 पैसे/किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। राजस्थान रोडवेज़ की कार्यकारी निदेशक यातायात ज्योति चौहान के अनुसार, राज्य की सीमा तक चलने वाली एसी बसों का किराया बढ़ाया गया है। इन बसों में किराया ₹1.55/किलोमीटर की दर से लिया जाता था जो अब ₹1.65/किलोमीटर की दर से लिया जाएगा।