राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 100 पदों पर निकली भर्ती, ₹1 लाख से ज़्यादा है सैलरी
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर प्रोफेशनल समेत 100 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in पर जाकर 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर पद के अभ्यर्थियों को ₹50,000-₹1.60 लाख प्रतिमाह वेतन मिलेगा जबकि असिस्टेंट इंजीनियर का ₹40,000-₹1.40 लाख प्रतिमाह वेतन होगा।