राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं नरेन? केकेआर के कप्तान ने बताई वजह
केकेआर के ऑल-राउंडर सुनील नरेन आज (बुधवार) गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल-2025 का छठा मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं इसलिए उन्हें मैच से बाहर रखा गया है। उनकी जगह मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है जो केकेआर के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।