राजस्थान रॉयल्स ने सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को शुरुआती 3 मैचों के लिए बनाया कप्तान
आईपीएल-2025 के शुरुआती 3 मैचों में ऑलराउंडर रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "मैं अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुआ हूं।" इन मुकाबलों में संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज़ के तौर पर खेलेंगे और वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नज़र आ सकते हैं।