राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे से विधानसभा में बजट पेश करेंगी। दिया कुमारी ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्त वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा व शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।