राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के पिता नहाते समय बाथरूम में गिरे, पसलियों में आई चोट
भरतपुर (राजस्थान) में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा मंगलवार को घर पर बाथरूम में नहाते समय पैर फिसलने के बाद गिर गए जिसके बाद उन्हें आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक, उनकी पसलियों में चोट लगी है। वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।