राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान सीमा के पास देर रात ड्रोन से गिराए गए पैकेट में 2 पिस्टल, 650 कारतूस और 7 किलो संदिग्ध विस्फोटक (संभावित RDX) बरामद हुए। मौके से 4 जोड़ी बैटरियां और 2 रिमोट मिलने की भी सूचना है। BSF, ANTF और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लिया गया।