राजस्थान सरकार ने 16,000 से अधिक मरीज़ों को दी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा

राजस्थान में अप्रैल-2025 से 16,003-मरीज़ों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिली और इस दौरान 1.17-लाख डायलिसिस सत्र कराए गए जिनकी अनुमानित लागत ₹21.11-करोड़ रही। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार किडनी मरीज़ों को आसानी से और मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत राज्य के 35-ज़िला अस्पतालों में 149-डायलिसिस मशीनें ऑपरेशनल हैं।

Load More