राजस्थान सरकार ने गहलोत के करीबी को पर्यावरण का ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाने का आदेश किया निरस्त
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने उस आदेश को विरोध के बाद निरस्त कर दिया है जिसमें उन्होंने गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता बलदेव गोरा को पर्यावरण का ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाया था। आदेश में लिखा है, "अपरिहार्य कारणों से नियुक्ति को रद्द किया जाता है।" गोरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं।