राजस्थान सरकार ने टीना डाबी समेत 108 IAS अधिकारियों के किए तबादले, सामने आई सूची

राजस्थान सरकार ने गुरुवार रात आदेश जारी कर 108 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सूची के अनुसार, 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर का ज़िला कलेक्टर व ज़िला मजिस्ट्रेट और उनके पति प्रदीप के गवांडे को जालौर का ज़िला कलेक्टर व ज़िला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Load More