राजस्थान सरकार ने दिवाली के अगले दिन 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया एलान
राजस्थान सरकार ने त्योहारों के मद्देनज़र दिवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया। दरअसल, दिवाली व गोवर्धन पूजा और भैया दूज के बीच 1 नवंबर के कार्यकारी दिवस को छुट्टी देने के लिए कई कर्मचारी संगठनों ने मांग की थी।