राजस्थान सरकार ने न्यू इयर से पहले 28 IAS, 45 IPS व 29 IFS अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा
राजस्थान सरकार ने नए साल से पहले प्रदेश के 28 आईएएस अधिकारियों, 45 आईपीएस अधिकारियों और 29 आईएफएस अधिकारियों की पदोन्नति की है। मंगलवार शाम जारी सूची में पदोन्नति पाने वाले आईएएस अधिकारियों में बाड़मेर की ज़िला कलेक्टर टीना डाबी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है।