राजस्थान सरकार ने बजट में 5 साल में 4 लाख पदों पर भर्तियां करने का किया एलान
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। उप-मुख्यमंत्री ने बजट में प्रदेश में 5 साल में 4 लाख भर्तियां करने का एलान किया। उन्होंने रोडवेज़ के लिए 500 नई बसें खरीदने, 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने और जल जीवन मिशन से 25 लाख घरों को जोड़ने की घोषणा की।