राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारियों के 23,820 पदों के लिए निकाली भर्ती
राजस्थान सरकार ने राज्य के 185 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 23,820 पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। स्वायत्त शासन विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान के मूल निवासी 7 अक्टूबर-6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से होगा व इसके लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष तक रखी गई है।