राजस्थान की बीजेपी सरकार पहली वर्षगांठ पर 51,000 से अधिक पदों पर निकालेगी भर्तियां
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के द्वारा पहली वर्षगांठ पर 7 विभागों के लगभग 25,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार 51,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगी। गौरतलब है कि दिसंबर में भजनलाल सरकार के गठन का एक वर्ष पूरा होगा।