राजस्थान सरकार फोन टैपिंग मामले में केंद्र के खिलाफ दायर केस लेगी वापस
राजस्थान सरकार फोन टैपिंग मामले में केंद्र के खिलाफ दायर मुकदमे को वापस लेगी जिसको लेकर आवेदन दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को प्रदेश में जांच से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। मामले में गहलोत व उनके पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा आरोपी हैं।