राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजेंद्र प्रकाश का हार्ट अटैक से हुआ निधन
राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी का 56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जस्टिस राजेंद्र को पिछले साल राजस्थान हाईकोर्ट का न्यायधीश नियुक्त किया गया था। राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कन्हैया लाल चौधरी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।