राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप के दोषी आसाराम की परोल को 5 दिन के लिए बढ़ाया
राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे आसाराम की परोल को इलाज कराने के लिए मंगलवार को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया। आसाराम का इस समय महाराष्ट्र में इलाज चल रहा है। बीते दिनों हाईकोर्ट ने आसाराम को 7 दिनों के लिए परोल दी थी।