रुझानों में TMC की हार के बीच काउंटिंग हॉल पहुंचीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कोलकाता के सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंचीं जहां मतगणना जारी है। रुझानों में उनकी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले ममता ने कहा था, 'हम सूर्यास्त के बाद जीतेंगे।' गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है।