अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत लगभग तय होने के बीच कमला हैरिस ने रद्द किया अपना संबोधन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने आज होने वाला अपना संबोधन रद्द कर दिया है। ट्रंप का अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। रुझानों में ट्रंप को 248 इलेक्टोरल वोट्स मिल चुके हैं जबकि जीतने के लिए 270 की ज़रूरत है। वहीं, ट्रंप ने 2 स्विंग स्टेट्स जीत लिए हैं।