रोटी के अंदर मिला रबड़ बैंड, पुणे के रेस्टोरेंट का वीडियो हुआ वायरल
पुणे के रेस्टोरेंट में खाना खाते समय भाकरी (ज्वार की रोटी) के अंदर रबर बैंड मिला है। सामने आए वीडियो में शख्स रोटी के अंदर फंसे हुए रबर बैंड को निकालता हुआ दिख रहा है। शख्स ने पोस्ट में FSSAI को टैग किया है। यह घटना FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे की अगुवाई में जारी कार्रवाई के बीच सामने आई है।