रेटिंग अपग्रेड के बाद 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचा इस बैंक का शेयर, आगे 23% की तेज़ी संभव
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने IDFC फर्स्ट बैंक की रेटिंग को 'neutral' से 'Buy' किया है। साथ ही शेयर को ₹105 का टारगेट दिया जो पिछले क्लोज़िंग प्राइस से 23% की संभावित बढ़त दिखाता है। रेटिंग अपग्रेड के बाद बुधवार को BSE पर इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान बैंक का शेयर 5% से ज़्यादा बढ़कर 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया।