रेटिंग में बढ़ोतरी के बाद इस मल्टीबैगर स्टॉक में उछाल, 5 साल में 1163% चढ़ा भाव
ग्रीन एनर्जी स्टॉक आईएनओएक्स विंड लिमिटेड के शेयरों का भाव सोमवार को करीब 1% की उछाल से ₹147 के लेवल पर खुला। रेटिंग में इजाफा होने को इस उछाल की वजह माना जा रहा है। कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग को 'A+' से 'AA-' किया गया जो अधिक सुरक्षा दर्शाता है। 5-साल में इसके शेयरों में 1163% की तेज़ी आई।