रोटी न देने पर शख्स को दिल्ली में चौथी मंज़िल से दिया गया धक्का, हुई मौत
बवाना (दिल्ली) में एक फैक्ट्री के कर्मचारी की चौथी मंज़िल से धक्का दिए जाने के बाद मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी से पड़ोस की फैक्ट्री के एक कर्मी ने रोटी मांगी थी जिसे मना करने व खुद के पैसे से रोटी लाने को कहने पर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।