रोटी पर थूकने के बाद उसे तंदूर में सेंकते यूपी के कारीगर का वीडियो आया सामने
गाज़ियाबाद (यूपी) में मोदीनगर स्थित एक होटल में काम करने वाले एक कारीगर का रोटी पर थूकने के बाद उसे तंदूर में सेंकने का वीडियो सामने आया है। होटल में आए एक ग्राहक ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। पुलिस को मामले की शिकायत दिए जाने के बाद कारीगर फरार हो गया है।