रोटी व मसालों सहित खाने की ये चीज़ें अंतरिक्ष में नहीं ले जा सकते हैं अंतरिक्षयात्री

नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में रोटी व सूखे मसाले सहित कई फूड आइटम्स ले जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसमें कार्बोनेटेड ड्रिंक, दूध, शराब, पत्तेदार सब्जियां, आइसक्रीम, मछली व फल शामिल हैं। बकौल नासा, रोटी के सूखे टुकड़े और मसाले हवा में तैर सकते हैं और उपकरणों या वेंटिलेशन सिस्टम में घुसकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Load More