रेट कट के 14 दिन के भीतर खरीदे गए आईफोन 14,15 सीरीज़ पर मिलेगा रिफंड: रिपोर्ट्स
एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज़ के लॉन्च के बाद आईफोन 14 और 15 सीरीज़ की कीमतों में कटौती की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 16 सीरीज़ के लॉन्च और कीमतों में कटौती के 14 दिन के भीतर पुराने दाम पर खरीदे गए आईफोन 14 और 15 मॉडल (प्रो वेरिएंट्स को छोड़कर) पर एप्पल ग्राहकों को पार्शियल रिफंड जारी करेगी।