रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मान को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। बकौल सीएमओ, मेडिकल टेस्ट पूरा होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। रिपोर्ट्स थीं कि बेहोश होने के बाद मान अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Load More