मायावती के करीबी रहे पूर्व IAS राम बहादुर थामेंगे सपा का दामन, 26 अक्टूबर को लेंगे पार्टी की सदस्यता
रिटायर्ड IAS अधिकारी राम बहादुर 26 अक्टूबर को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वह पूर्व में बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी और बीजेपी से जुड़े रह चुके हैं। पासी और दलित समुदाय में अच्छी पकड़ रखने वाले राम बहादुर के सपा में आने को यूपी चुनाव से पहले दलित सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है।