रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को नियुक्त किया गया यूपीएससी का नया अध्यक्ष

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने इससे पहले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और महिला एवं बाल विकास व रक्षा मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है। वह इस पद पर मनोज सोनी की जगह लेंगी।

Load More