रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी ने सौतेले बेटे पर लगाया उसका रेप करने का आरोप
एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे व उसके साथी पर जम्मू-कश्मीर में घर पर उसका रेप करने का आरोप लगाते हुए गाज़ीपुर (यूपी) में केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने ससुरालवालों पर उसका दहेज उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, महिला के केस को यूपी से जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर कर दिया गया है।