रिटायर्ड आउट के चलन पर मोहम्मद कैफ ने की टीमों की आलोचना, राहुल तेवतिया का दिया उदाहरण
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल-2025 में टीमों द्वारा खिलाड़ियों को रिटायर्ड आउट करने के चलन की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह टैक्टिक बहुत कम ही फायदेमंद होती है।" उन्होंने राहुल तेवतिया (राजस्थान रॉयल्स) का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि 2024 में कैसे उन्होंने धीमी शुरुआत के बावजूद एक ओवर में 5 छक्के मारकर मैच जीता दिया था।