'रिटायर्ड पिता ने अभिजीत दीपके की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया?' उठी जांच की मांग
सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पिता भगवानराव दीपके की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने बेटे की विदेश में उच्च शिक्षा का खर्च कैसे उठाया। तिवारी ने CJP की फंडिंग और कानूनी स्थिति की भी जांच कराने की मांग की है।