रिटायर्ड मेजर ऋषभ सांब्याल इंस्टाग्राम से कमा सकते हैं ₹2 लाख/माह, शुरू किया सब्सक्रिप्शन प्लान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पूर्व एडीसी रहे रिटायर्ड मेजर 30 वर्षीय ऋषभ सिंह सांब्याल ने इंस्टाग्राम पर अपना सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है जिसमें ₹180/माह देकर सब्सक्राइबर उनका एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सांब्याल के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 1,331 सब्सक्राइबर्स हैं जिनसे उन्हें प्रतिमाह करीब ₹2.39 लाख तक प्राप्त हो सकते हैं।