सेना का रिटायर्ड अफसर हनी ट्रैप में फंसा, पाकिस्तानी महिला को दीं गोपनीय जानकारियां
तमिलनाडु के वेल्लोर में 52 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर पी बाबू को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने वॉट्सऐप पर एक पाकिस्तानी महिला को सैन्य गतिविधियों और हथियारों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दी। महिला ने खुद को DRDO कर्मी बताया था। बाबू को BNS की धारा 152 और सरकारी गोपनीयता कानून के तहत जेल भेज दिया गया है।