रिटायर होने के लिए भारत है काफी सस्ता; जानें रिटायरमेंट के लिए चाहिए कितने पैसे
एचएसबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रिटायरमेंट के लिए काफी किफायती देश है। बकौल रिपोर्ट, भारत में एक समृद्ध निवेशक को सुरक्षित और आरामदायक रिटायरमेंट के लिए औसतन ₹3.5 करोड़ की बचत की ज़रूरत होगी जबकि वैश्विक स्तर पर संपन्न निवेशकों के लिए यह औसत रकम ₹8.75 करोड़ से ज़्यादा है। वहीं, रिटायरमेंट के लिए अमेरिका सबसे महंगा देश है।