रिटायरमेंट के बाद आज जैसी लाइफ के लिए 30 साल की उम्र से NPS में कितना निवेश करना चाहिए?
₹50,000 के मासिक खर्च वाले 30-वर्षीय शख्स को 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद आज जैसी लाइफस्टाइल बरकरार रखने के लिए एनपीएस की बैलेंस्ड साइकल फंड स्कीम में आज ₹50,218/माह निवेश करने होंगे। दरअसल, 5% मुद्रास्फीति के चलते आज के ₹50,000 की कीमत तब ₹2.16 लाख हो जाएगी। इसके लिए निवेश का अनुमानित रिटर्न 10% होना चाहिए।