रिटायरमेंट के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज़ में इग्लैंड के गेंदबाज़ी मेंटॉर बने एंडरसन
इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे 2 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का गेंदबाज़ी मेंटॉर बनाया गया है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट के बाद ऐंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और सीरीज़ का दूसरा टेस्ट गुरुवार से शुरू होगा। ऐंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 188 मैच में 704 विकेट लिए हैं।