रिटायरमेंट के लिए सरकार ने शुरू की नई NPS संचय योजना
PFRDA ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम NPS संचय को लॉन्च किया है। बकौल रिपोर्ट्स, देश के असंगठित क्षेत्रों में करीब 90% कर्मचारी काम करते हैं। एनपीएस संचय योजना में 18 से 85 वर्ष तक का कोई भी भारतीय नागरिक पेंशन खाता खोल सकता है और निवेश शुरू कर सकता है।