चंडीगढ़ प्रशासन ने नागरिकों को रेड और ग्रीन अलर्ट सायरन की पहचान को लेकर बताया है कि वायु सेना से अलर्ट मिलने के बाद लगातार 5 मिनट तक घटती-बढ़ती पिच के साथ बजने वाला सायरन रेड अलर्ट सायरन होता है। इसके तुरंत बाद खतरा टलने पर 1 मिनट तक लगातार एक-समान पिच पर बजने वाला सायरन ग्रीन अलर्ट होता है।