रुड़की में ट्रेन पलटाने के लिए ट्रैक पर रखा गया छोटा सिलिंडर, जांच जारी
रुड़की (उत्तराखंड) के ढंढेरा रेलवे फाटक के पास शनिवार को ट्रेन को पलटाने के लिए ट्रैक पर छोटा सिलिंडर रखने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ टीमें जांच में जुटी हुई हैं। स्थानीय के मुताबिक, मालगाड़ी के लोको पायलट की नज़र ट्रैक पर रखे सिलिंडर पर पड़ी जिसके बाद उसने ट्रेन रोक दी।