रेडिट यूज़र ने कहा- सीनियर ने सुबह 6 बजे शिफ्ट में बुलाने के लिए रात 1:30 बजे कॉल की
एक कंपनी में बतौर सपोर्ट इंजीनियर कार्यरत विनीत पाटिल नामक रेडिट यूज़र ने बताया है कि एक सीनियर ने उन्हें सुबह 6 बजे शिफ्ट में बुलाने के लिए रात 1:30 बजे कॉल किया। उन्होंने लिखा, "मैं सोया हुआ था...कॉल नहीं उठाई...मैं रात 9:30 बजे ही ऑफिस से निकला था।" एक रेडिट यूज़र ने इसे लेकर कंपनी को 'टॉक्सिक' बताया।