रेड्डी ने बल्ले के साथ 'पुष्पा' स्टाइल में मनाया जश्न, BCCI ने कहा- फायर नहीं वाइल्डफायर है
ऑल-राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले से 'पुष्पा' स्टाइल में जश्न मनाया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। बीसीसीआई ने X पर लिखा, "फ्लावर नहीं फायर है!" रेड्डी ने कुछ देर बाद अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया जिस पर बीसीसीआई ने लिखा, "फायर नहीं वाइल्डफायर है!"