रेडियो सिस्टम फेल होने से पूरे ब्रिटेन में रुकीं ट्रेनें, कई रेलमार्ग हुए प्रभावित

ब्रिटेन में शुक्रवार को ट्रेन ड्राइवरों और सिग्नल देने वालों के बीच इस्तेमाल होने वाले रेडियो सिस्टम में राष्ट्रव्यापी खराबी आने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं और ट्रेनें रुकी रहीं। नैशनल रेल (ब्रिटेन) के मुताबिक, एलिज़ाबेथ लाइन, गैटविक एक्सप्रेस, ग्रेट नॉर्दर्न, नॉर्दर्न, स्कॉटरेल, साउथईस्टर्न, सदर्न, साउथ वेस्टर्न रेलवे और टेम्सलिंक रेल लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Load More