रेड्यूसिंग या फ्लैट, ₹1 लाख के लोन पर कौन-सी ब्याज दर रहेगी सही, कितने का होगा फायदा?
अगर आपने ₹1 लाख का लोन 3-साल के लिए लिया है तो फ्लैट रेट के बजाय रेड्यूसिंग रेट पर लोन का ब्याज सही बैठता है। फ्लैट रेट 12% होने पर पूरे समय ब्याज पूरी रकम पर लगता है, जिससे कुल ब्याज करीब ₹36,000 बनता है। वहीं, रेड्यूसिंग रेट 12% होने पर लगभग ₹19,571 ब्याज देना होगा जो ₹16,429 कम है।