रेड लाइट एरिया का नाम लेकर सपा ने यूपी के डिप्टी सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
सपा मीडिया सेल के आधिकारिक X हैंडल से रेड लाइट एरिया जीबी रोड और सोनागाछी का नाम लेकर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। पाठक ने कहा, "अखिलेश जी, यह आपकी पार्टी की भाषा है? यह आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का यह चयन है?"